ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh arrived at baba keenaram s birth anniversary assured to build a huge statue next year

Chandauli News: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, अगले वर्ष विशाल प्रतिमा निर्माण का दिया आश्वासन.

“बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव के तीसरे दिन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह रामगढ़ मठ पहुंचे। उन्होंने बाबा कीनाराम का दर्शन-पूजन कर अगले वर्ष स्थल पर विशाल प्रतिमा निर्माण कराने का आश्वासन दिया।”

chandauli

9:06 PM, Sep 12, 2026

Share:

Chandauli News: बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, अगले वर्ष विशाल प्रतिमा निर्माण का दिया आश्वासन.
logo

रामगढ़ मठ में बाबा कीनाराम का दर्शन-पूजन करते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम की जन्मस्थली पहुंचे। उन्होंने बाबा के चरणों में माथा टेककर पुष्पमाला अर्पित की और हवन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Img

विधायक ने कहा कि बाबा कीनाराम की महिमा अपार है। उन्होंने बेहतर समाज की स्थापना के लिए अवतार लिया था। बाबा कीनाराम के दर्शन और आशीर्वाद से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि चंदौली आने के समय से ही बाबा कीनाराम के प्रति उनकी आस्था जुड़ी हुई है और इस स्थान के कण-कण में श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ मठ के विकास में बाबा गौतम राम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम स्थल पर बने हाल के निर्माण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास लगातार जारी है।

विज्ञापन

Img

विधायक सुशील सिंह ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक स्थल पर मुख्यमंत्री के रूप में आने वालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्मान का पात्र बताते हुए आश्वासन दिया कि अगले वर्ष रामगढ़ में बाबा कीनाराम की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, सूर्यनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, संदीप सिंह फौजी, प्रेम पाठक, कुलदीप वर्मा, अशोक सिंह, अरुण सिंह, प्रदीप यादव, दिनेश सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह और राजेंद्र पांडेय ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.