Chandauli News: युवा संसद में ऑपरेशन सिंधुर पर पक्ष और विपक्ष के बीच बहस के साक्षी बने विधायक सुशील सिंह.
"युवा संसद में विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर सत्ता पक्ष को कठघरे में खड़ा किया, परन्तु सत्तापक्ष ने सभी सवालों के जवाब आंकड़ों सहित दिए। महिला सुरक्षा, पेपर लीक, और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। युवा सांसदों ने महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर देते हुए उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता बताई"
chandauli
7:30 PM, Sep 5, 2025
Share:


युवा संसद में शामिल होते सैयदराजा बीजेपी विधायक विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में गुरुवार को 27वीं युवा संसद का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराज विधायक सुशील सिंह थे। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य संजय मिश्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक समझ विकसित करने में मदद करते हैं। हमारे छात्रों ने संसदीय कार्य प्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से कभी नहीं देखा है, किताबों में पढ़कर, वीडियो देखकर शिक्षकों के मार्गदर्शन में जो सीखा है, उसे प्रस्तुत करेंगे।
चूंकि आप विधानसभा सभा में बैठते हैं, तो इनका सही मूल्यांकन व मार्गदर्शन आप ही कर सकते हैं। स्पीकर रुद्री पाण्डेय महोदया की अध्यक्षता में संसद की कार्यवाही प्रारंभ हुई, जहां सबसे पहले नव नियुक्त दो मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। नेता प्रतिपक्ष की भूमिका रानी, विपक्ष की सांसद रिया पटेल, प्रधानमंत्री अंश गोयल, रक्षा मंत्री अनाहिता भट्टाचार्य, गृह मंत्री उदिता यादव, महासचिव दृष्टि गुप्ता, वित्त मंत्री आद्रिका कुमारी सहित कुल 55 छात्र-छात्राओं ने संसदीय कार्यप्रणाली का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया।
विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर सत्ता पक्ष को कठघरे में खड़ा किया, परन्तु सत्तापक्ष ने सभी सवालों के जवाब आंकड़ों सहित दिए। महिला सुरक्षा, पेपर लीक, और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। युवा सांसदों ने महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर देते हुए उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता बताई। पेपर लीक की समस्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने तकनीकी सुधार और कड़े नियमों की मांग की।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के उपयोग में कमी, वृक्षारोपण, और जल संरक्षण जैसे उपाय सुझाए गए। विपक्षी युवा सांसदों ने तीखे सवाल किए, जिनका जवाब सत्ताधारी पार्टी के संबंधित मंत्रियों ने बखूबी दिया। संसदीय कार्यवाही के उपरांत मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी छात्रों के प्रदर्शन को बहुत सराहा, साथ ही सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि ने भारत की महान विभूतियों को याद किया और अपने सार्वजनिक जीवन के कुछ संस्मरणों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया।
देश की सेवा व माता-पिता की सेवा के लिए युवाओं को संदेश दिया। उप प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उप प्राचार्य ने कार्यक्रम प्रभारी अरुण कुमार मिश्र, प्रवक्ता इतिहास एवं संयोजक के. सी. चौबे, प्रवक्ता भूगोल को विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन चिन्मय मिश्र ने किया।



