मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh called for creating a harmonious society on ambedkar jayanti

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने अंबेडकर जयंती पर किया समरस समाज बनाने का आह्वान.

"सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और हमें उन्हें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।"

chandauli

9:24 PM, Apr 14, 2026

Share:

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने अंबेडकर जयंती पर किया समरस समाज बनाने का आह्वान.
logo

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा (चंदौली).

चंदौली। नौबतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Img

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समरस और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है।उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपनाएं, सामाजिक समानता को बढ़ावा दें और संविधान के मूल्यों का सम्मान करें।

विज्ञापन

Img

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और हमें उन्हें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.