Chandauli News: शहादत के दिन राजनीति पर भड़के विधायक सुशील सिंह, बोले- शहीदों का सम्मान राजनीति से ऊपर.
“धानापुर शहीद स्मारक पर शहादत दिवस कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। सभी दलों को राजनीतिक मतभेद भुलाकर शहीदों के सम्मान में एकजुट होना चाहिए।”
chandauli
7:25 PM, Aug 17, 2026
Share:


धानापुर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते विधायक सुशील सिंह।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर शहीद स्मारक पर 16 अगस्त को आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शहीदों के नाम पर राजनीति किए जाने के विपक्ष के आरोपों पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि शहीदों को याद करना और उनके बलिदान को नमन करना राजनीति नहीं है। उन्होंने विपक्षी दलों से भी शहीदों के सम्मान में आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान करीब 10 हजार लोगों ने भारत माता का झंडा लेकर धानापुर थाने का घेराव किया था। अंग्रेजों की गोलीबारी में क्षेत्र के तीन लोग शहीद हुए, जबकि आंदोलन के दौरान कई लोगों ने जेल और फांसी के दौरान भी शहादत दी। उन्होंने कहा कि इन वीरों के बलिदान की वजह से आज देशवासी आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विपक्ष के इस आरोप पर कि शहीदों के नाम पर राजनीति हो रही है, विधायक ने कहा कि अगर शहीदों को स्मारक पर आकर याद करना राजनीति है तो विपक्षी दलों को भी आकर शहीदों को नमन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहादत का दिन राजनीति का मंच नहीं है। सभी दलों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर शहीदों का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और नारों के बीच लोगों ने अमर शहीदों को नमन किया।
