Chandauli News: नौबतपुर में 23.50 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क का विधायक सुशील सिंह ने किया उद्घाटन.
“उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से सटे नौबतपुर गांव में विधायक सुशील सिंह ने 350 मीटर लंबी सीसी सड़क का उद्घाटन किया। सड़क निर्माण पर विधायक निधि से करीब 23.50 लाख रुपये खर्च हुए हैं।”
chandauli
8:34 PM, Sep 5, 2026
Share:


नौबतपुर में सीसी सड़क का उद्घाटन करते विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित ग्राम सभा नौबतपुर में शनिवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सीसी सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। सड़क बनने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। 350 मीटर लंबी सड़क के निर्माण में विधायक निधि से करीब 23.50 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार जताया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर काम कर रही है। सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी कुछ अन्य समस्याएं भी विधायक के सामने रखीं। विधायक ने संबंधित समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, भगवती तिवारी, परमजीत सिंह, डॉ. श्यामसुंदर गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि बबलू जायसवाल, रामभोग मौर्य, विपिन सिंह, अलख नारायण राय, तेजो निषाद, प्रमोद पासवान, सुजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन शशांक पांडेय ने किया।



