Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह.
"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है"
chandauli
6:19 PM, Jan 2, 2026
Share:


खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने धानापुर ब्लाक के ग्राम बहेरी में दबंग स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हाथ मिलाया और उनका उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह, रामू प्रसाद बिंद, मनीष कुमार वर्मा, चंद्रभान मौर्य (मंडल अध्यक्ष), कृष्ण कुमार बिंद, राजन सिंह, रामनगीना पांडेय, सतीश पांडेय, किशन खरखार, बेचू बिंद, रामचंद्र बिंद, गोरख प्रजापति, केदार बिंद, रामेश बिंद, उदयी बिंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।



