ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh interacted with girl students students demanded pg course and hostel

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने छात्राओं से किया संवाद, छात्रों ने कि पीजी कोर्स और छात्रावास की मांग.

सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा में विधायक सुशील सिंह ने छात्राओं से संवाद किया। छात्राओं ने पीजी कोर्स, छात्रावास और खेल मैदान की मांग रखी, जिस पर विधायक ने शासन स्तर से कार्य कराने का आश्वासन दिया।”

chandauli

6:48 PM, Oct 3, 2026

Share:

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने छात्राओं से किया संवाद, छात्रों ने कि पीजी कोर्स और छात्रावास की मांग.
logo

राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा में छात्राओं से संवाद करते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा में विधायक सुशील सिंह ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Img

विधायक ने स्वच्छ एवं हरित परिसर के महत्व पर विचार साझा किए और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की अहम भूमिका होगी। उन्होंने छात्राओं से निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। संवाद के दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय में पीजी कोर्स बढ़ाने, छात्रावास और खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। विधायक ने शासन स्तर से जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह, प्रो. सुनील कुमार, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, हेमंत कुमार निराला सहित महाविद्यालय के शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.