ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news in the welcome ceremony of seva sankalp yatra mla gave the message of cleanliness picked up plastic bags from the road

Sonbhadra News: सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत समारोह में विधायक ने दिया स्वच्छता का संदेश, सड़क से उठाई प्लास्टिक थैली.

वड़नगर से काशी जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा का डाला में भव्य स्वागत किया गया। बुलडोजर से पुष्पवर्षा के बीच विधायक भूपेश चौबे ने सड़क से प्लास्टिक थैली उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वागत के बाद सेवा यात्री सामाजिक जागरूकता और सेवा का संदेश लेकर काशी की ओर रवाना हुए।

sonbhadra

8:30 PM, Oct 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत समारोह में विधायक ने दिया स्वच्छता का संदेश, सड़क से उठाई प्लास्टिक थैली.
logo

वड़नगर से काशी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का डाला में बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

सोनभद्र।

गुजरात के वड़नगर से काशी तक निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के सोमवार को डाला नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्वागत समारोह में सदर विधायक भूपेश चौबे ने स्वच्छता का संदेश देते हुए सड़क पर गिरी प्लास्टिक की थैली को स्वयं उठाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम के तहत वड़नगर से काशी के लिए निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा डाला पहुंची। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों का स्वागत किया। इस दौरान वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन भी किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में काशी से वड़नगर और वड़नगर से काशी के लिए दो सेवा यात्राएं निकाली गई हैं।

विज्ञापन

Img

विधायक के मुताबिक करीब 500 बाइक सवार युवा अलग-अलग टोलियों में यात्रा कर रहे हैं। एक टोली में करीब 25 से 30 बाइक शामिल हैं। यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर सेवा कार्यों और सामाजिक जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। डाला में स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया। विधायक ने इसे कार्यकर्ताओं का उत्साह बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध और अराजकता के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई एक मॉडल के रूप में सामने आई है। इसी बीच स्वागत समारोह के दौरान सड़क पर गिरी प्लास्टिक की थैली पर विधायक की नजर पड़ी। उन्होंने बिना किसी झिझक के स्वयं सड़क से प्लास्टिक की थैली उठाई और स्वच्छता का संदेश दिया। विधायक के इस कदम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सेवा यात्रा के उद्देश्य को सामाजिक सहभागिता और जनसेवा से जोड़ते हुए लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और सेवा यात्रा में शामिल बाइक सवार मौजूद रहे। यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए काशी की ओर आगे बढ़ी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.