Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने समर्थकों संग सुना पीएम मोदी के मन की बात, करोड़ों के निर्माण कार्य का किया लोकार्पण.
"मन की बात की शुरुआत मोदी ने छठ महापर्व से की और पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व का महत्व बताया। मन की बात सुनने के बाद विधायक ने 2 करोड़ 25 लाख की लागत से अपने विधायक निधि और लोक निर्माण विभाग से बनी सड़क का लोकार्पण किया"
chandauli
5:40 PM, Oct 26, 2025
Share:


विकास कार्यो का लोकार्पण करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और सकलडीहा प्रमुख अवधेश सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सकलडीहा ब्लॉक के ओनावाल गांव में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने समर्थकों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127 एपिसोड को सुना। मन की बात की शुरुआत मोदी ने छठ महापर्व से की और पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व का महत्व बताया। मन की बात सुनने के बाद विधायक ने 2 करोड़ 25 लाख की लागत से अपने विधायक निधि और लोक निर्माण विभाग से बनी सड़क का लोकार्पण किया।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि छठ महापर्व सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है क्योंकि नदियों, तालाबों और घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। यह दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। उसके बाद उन्होंने अपने विधायक निधि से कराए गए कार्यों का जिक्र किया। सैयदराजा विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना हमारा मुख्य उद्देश्य है, और भाजपा सरकार की नीतियां गिनाई।
विज्ञापन
भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है और ग्रामवासियों ने कुछ हाई मार्क्स लाइट और वह मंदिर पर टिन शेड की मांग की। विधायक ने लोगों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अवधेश सिंह, प्रमुख भगवती तिवारी, संतोष कुशवाहा, चंद्रभान मौर्य (मंडल अध्यक्ष, धानापुर पूर्वी), रामदयाल यादव, रिंकू गौतम तिवारी, राजेंद्र राजभर, महेंद्र राजभर, अजीत पांडे उपस्थित थे।



