ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh listened to the problems of the villagers at jan chaupal in maheshi

Chandauli News: महेशी में जन चौपाल में विधायक सुशील सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं.

“धानापुर विकासखंड के महेशी गांव में आयोजित जन चौपाल में विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।”

chandauli

9:28 PM, Sep 11, 2026

Share:

Chandauli News: महेशी में जन चौपाल में विधायक सुशील सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं.
logo

महेशी में जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। विकासखंड धानापुर की ग्राम सभा महेशी में शुक्रवार को जन चौपाल एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सड़क, आवास, पेंशन, राशन, कृषि और अन्य समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

Img

जन चौपाल में खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायती राज, विद्युत, बाल विकास, कृषि और मिशन शक्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की प्राथमिकता है। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।विधायक ने ग्राम सभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता के सहयोग और विश्वास के लिए आभार जताया।

विज्ञापन

Img

जन चौपाल के बाद विधायक सुशील सिंह ने ग्राम सभा महेशी में क्षेत्र पंचायत की ओर से कराए गए पांच विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अजय सिंह प्रमुख, प्रदीप सिंह प्रधान प्रतिनिधि, घनश्याम मिश्रा, धरणीधर मिश्रा, राजेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल बिंद ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.