ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh listened to the problems of the villagers in jan chaupal inaugurated development works

Chandauli News: जन चौपाल में विधायक सुशील सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्यों का किया लोकार्पण.

“धानापुर क्षेत्र के आलमखातोपुर और विशुनपुर खुर्द में जन चौपाल का आयोजन किया गया। विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए और विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया।”

chandauli

6:04 PM, Sep 14, 2026

Share:

Chandauli News: जन चौपाल में विधायक सुशील सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्यों का किया लोकार्पण.
logo

विधायक निधि से हुए कार्यों का लोकार्पण करते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। विकासखंड धानापुर की ग्राम सभा आलमखातोपुर और विशुनपुर खुर्द में रविवार को जन चौपाल एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।

Img

जन चौपाल में खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायती राज, विद्युत, बाल विकास, कृषि और मिशन शक्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन और कृषि से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।विधायक ने ग्राम सभाओं में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन

Img

जन चौपाल के बाद विधायक सुशील सिंह ने ग्राम सभा आलमखातोपुर और विशुनपुर खुर्द में विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर अजय सिंह प्रमुख, राजेश सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष, श्रीराम तिवारी, चंद्रभान मौर्य, अजीत पांडेय, सुदर्शन बिंद, एसडीओ विद्युत सुधीर कुमार, एडीओ समाज कल्याण सौरभ यादव, एडीओ आईएसबी/आजीविका मिशन मनोज सिंह, एडीओ कृषि राम विजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.