मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh met railway minister raised demand for railway problems and construction of underpass in sayadaraja area

Chandauli News: रेल मंत्री से मिले विधायक सुशील सिंह, सैयदराजा क्षेत्र की रेल समस्याओं और अंडरपास निर्माण की उठाई मांग.

"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र की रेल सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे हजारों यात्रियों को लाभ होगा।"

chandauli

4:50 PM, May 19, 2026

Share:

Chandauli News: रेल मंत्री से मिले विधायक सुशील सिंह, सैयदराजा क्षेत्र की रेल समस्याओं और अंडरपास निर्माण की उठाई मांग.
logo

रेल मंत्री को पुष्प कुछ देखकर सम्मान करते सैयदराजा भाजपा विधायक संगठन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रविवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सैयदराजा से जुड़ी रेल सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव और अंडरपास निर्माण समेत कई महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने रेल मंत्री को विभिन्न मांगों से संबंधित पत्र भी सौंपे, जिस पर रेल मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Img

विधायक सुशील सिंह ने बताया कि सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धीना बाजार में रेलवे क्रॉसिंग के स्थान पर अंडरपास निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। उन्होंने कहा कि इस अंडरपास के निर्माण से करीब 50 से 60 गांवों के 20 से 25 हजार लोगों को जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने इसे जनहित से जुड़ा अत्यंत आवश्यक कार्य बताया। इसके अलावा विधायक ने दानापुर रेल मंडल अंतर्गत धीना स्टेशन, सैयदराजा स्टेशन, बहोरा चंदील स्टेशन और तुलसी आश्रम स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन और ठहराव बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने पत्र के माध्यम से हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के ठहराव, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन तथा यात्रियों की सुविधा के अनुरूप समय निर्धारण का अनुरोध किया।

विज्ञापन

Img

रेल मंत्री को सौंपे गए पत्र में धीना और तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने जर्जर यात्री प्रतीक्षालय और शौचालय के पुनर्निर्माण, पेयजल व्यवस्था, प्लेटफॉर्म पर टिन शेड, बैठने की व्यवस्था, पंखे और प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने की मांग रखी। साथ ही फुट ओवरब्रिज पर टाइल्स और लाइट लगाने तथा प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की भी मांग की गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.