Chandauli News: योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुशील सिंह, सपा के धरना-प्रदर्शन पर भी साधा निशाना.
"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कई मामलों से उनका कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता, फिर भी राजनीतिक कारणों से उन्हें निशाना बनाया जाता है। उन्होंने जनता से तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने और भ्रामक प्रचार से बचने की अपील की।"
chandauli
8:07 PM, Jun 21, 2026
Share:


योग करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धीना क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक सुशील सिंह ने किया, जिसमें हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के 140 से अधिक देशों में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
योग कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक सुशील सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तथ्यहीन मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर केवल सुर्खियां बटोरने का प्रयास करते हैं। उनके अनुसार जनता के बीच विकास कार्यों और जनसेवा के माध्यम से भी पहचान बनाई जा सकती है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल बिना तथ्यों वाले मुद्दों को उछालकर लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष हर विषय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराता है, उसी तरह स्थानीय स्तर पर भी कुछ लोग हर घटना के लिए विधायक को जिम्मेदार बताने लगते हैं।
