ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh reached flood affected villages gave instructions for relief and damage survey

Chandauli News: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, राहत और नुकसान के सर्वे के दिए निर्देश.

“सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का विधायक सुशील सिंह ने गुरुवार को दौरा किया। उन्होंने जलभराव, राहत-बचाव कार्य और ग्रामीणों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को भोजन, राशन और दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।”

chandauli

7:40 PM, Sep 3, 2026

Share:

Chandauli News: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, राहत और नुकसान के सर्वे के दिए निर्देश.
logo

बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विधायक सुशील सिंह ने गुरुवार को मानिकपुर, नौबतपुर, चारी, चिरईगांव, मुड़डा, धनाइतपुर और दैथा समेत कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांवों में पहुंचकर जलभराव की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्य और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

Img

विधायक ने बाढ़ से घिरे गांवों में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं और जरूरत के अनुसार हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण होने वाली परेशानियों और नुकसान की जानकारी विधायक को दी। सुशील सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, राशन और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री और जरूरी सुविधाओं को लेकर किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

Img

विधायक ने क्षेत्रीय लेखपाल को बाढ़ से हुए नुकसान का पारदर्शी और जल्द सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण फसल, मकान और पशुधन को हुए नुकसान का सही आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र तैयार की जाए, ताकि पात्र प्रभावित परिवारों को समय से आर्थिक सहायता दिलाई जा सके। दौरे के दौरान एसडीएम सदर संजय राय, कानूंगो, लेखपाल शैलेश कुमार, बरहनी प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, भगवती तिवारी, विपिन सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिव शंकर मौर्य, बब्बन राम, कमलेश गुप्ता, रामानंद पांडे, अनुज पांडे, मोहन पांडे और शिव प्यारे दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.