ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh reached martyr memorial on gandhi shastri jayanti and offered flowers organization of poetry conference

Chandauli News: गांधी-शास्त्री जयंती पर शहीद स्मारक पहुंचे विधायक सुशील सिंह ने अर्पित किए पुष्प. कवि सम्मेलन का आयोजन.

“सैयदराजा के शहीद स्मारक परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन को याद किया।”

chandauli

10:10 AM, Oct 3, 2026

Share:

Chandauli News: गांधी-शास्त्री जयंती पर शहीद स्मारक पहुंचे विधायक सुशील सिंह ने अर्पित किए पुष्प. कवि सम्मेलन का आयोजन.
logo

सैयदराजा के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते विधायक सुशील सिंह व अन्य लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत स्थित शहीद स्मारक परिसर में गुरुवार की अपराह्न महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

Img

इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। रांची से चंदन प्रजापति, जमशेदपुर से अंकिता सिन्हा समेत अन्नू मिश्रा, मनोज द्विवेदी और कृष्णा मिश्रा सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन को सामने रखा। प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों से कवियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल (बाढ़ू), मंगला राय, अशोक सिंह, क्षमानंद मिश्रा, जवाहर पांडेय उर्फ लोटन गुरु, डॉ. समर बहादुर सिंह, अंकित जायसवाल, सुशील कुमार शर्मा, बच्चा बाबू, सभासद संतोष जायसवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।







headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.