ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh said in the last 100 years the sangh has organized the society and taken it forward to the status of a god

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने कहा, संघ ने बीते 100 वर्षों में समाज को संगठित कर एक देव पद पर आगे बढ़ाया.

"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज देश के कोने-कोने में संघ की शाखाएँ कार्यरत हैं। हिंदुत्व समन्वय का विचार है, जिसमें बुद्ध, जैन, सिख सभी का स्थान है। रामराज और हिंदू राष्ट्र अलग नहीं हैं, बल्कि एक ही उद्देश्य के दो रूप हैं"

chandauli

10:28 AM, Oct 13, 2025

Share:

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने कहा, संघ ने बीते 100 वर्षों में समाज को संगठित कर एक देव पद पर आगे बढ़ाया.
logo

संघ के विजयादशमी उत्स्व कर्यक्रम में शामिल होते सैयदराजा बीजेपी विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी 100 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा पूर्ण कर शताब्दी वर्ष का शुभारंभ बरहनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमडा में विजयादशमी उत्सव के रूप में किया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ समाज बन्धु और प्रमुख लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, शस्त्र पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

Img

मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भगवान राम के चित्र के समक्ष पूजन-आराधना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभाग बौद्धिक प्रमुख नवीन जी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण संघ के वर्षों के अथक प्रयासों का परिणाम है। संघ वैदिक और सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जो "अहिंसा परमो धर्म" के मार्ग पर चलता है। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि संघ ने बीते 100 वर्षों में समाज को संगठित कर एक देव पद पर आगे बढ़ाया है। आज देश के कोने-कोने में संघ की शाखाएँ कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व समन्वय का विचार है, जिसमें बुद्ध, जैन, सिख सभी का स्थान है। रामराज और हिंदू राष्ट्र अलग नहीं हैं, बल्कि एक ही उद्देश्य के दो रूप हैं।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम के बाद पूर्ण गणवेष में पथसञ्चलन अमडा मार्केट से होते हुए ग्राम सभा से होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक वापस आकर समाप्त हो गया। कार्यक्रम में संघचालक सुधीर जी, जिला प्रचार प्रमुख राजेश जी, जिला शारीरिक प्रमुख सतीश जी, अध्यक्ष अनिल जी, महेंद्र सिंह प्रमुख, अजय सिंह प्रमुख आदि लोग शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.