ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh said no eligible person should be deprived of the benefits of government schemes

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने कहा, कोई भी पात्र व्यक्ति न रहे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित.

“धानापुर ब्लॉक परिसर में सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई भी जरूरतमंद सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।”

chandauli

8:52 PM, Sep 30, 2026

Share:

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने कहा, कोई भी पात्र व्यक्ति न रहे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित.
logo

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते सैयद राजा भाजपा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक परिसर में बुधवार को सेवा सेतु अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

Img

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को लाभ दिलाने में सहयोग करें। ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिलता है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, राजकीय पशु चिकित्सा विभाग, कृषि, पंचायती राज, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आंगनबाड़ी और स्कूल चलो अभियान समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सुविधाओं व योजनाओं, कृषि विभाग ने उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं तथा पशु चिकित्सा विभाग ने पशुपालकों को उपचार व पशुपालन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन

Img

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं, जबकि आंगनबाड़ी विभाग की ओर से बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभागीय स्टॉलों का लाभ उठाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, गोपाल बिंद, रमेश द्विवेदी, लक्ष्मण सिंह, बृजेश सिंह गुड्डू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन ज्ञानू सिंह ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.