Chandauli News: हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, कई दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन.
“चंदौली के धानापुर ब्लॉक मुख्यालय के पास मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी होने का मामला सामने आया है। कई दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।”
chandauli
8:38 PM, Sep 30, 2026
Share:


हनुमान जी के सर चोरी हुआ मुकुट,
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित दुर्गा मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति पर लगा करीब आधा किलोग्राम वजन का चांदी का मुकुट चोरी हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, 23 सितंबर की रात अज्ञात चोर मंदिर में पहुंचे और मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे लोगों को हुई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना धानापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की ओर से जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। चोरी का खुलासा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से चांदी का मुकुट बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी हवाला देते हुए पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन और मांग में योगेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार, संतोष गुप्ता, संतु, राहुल कुमार, राज, अंशु सिंह, राणा प्रताप, आनंद कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक चंदौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने, चोरों को गिरफ्तार करने और चांदी का मुकुट बरामद करने की मांग की है।



