Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने कहा, "अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी समाज के लोगों ने लड़ीं कई लड़ाइयां.
आदिवासी समाज का इतिहास बहुत ही प्राचीन.
chandauli
8:05 PM, Aug 9, 2025
Share:


विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते सैयदराजा सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित विमल वाटिका में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आदिवासी समाज ने आदिवासी नृत्य संस्कृति में वेशभूषा में पैदल जुलूस निकालकर सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील सिंह, विधायक सैयद राजा ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ कई लड़ाइयों में आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया। गोंडवाना की प्रसिद्ध रानी दुर्गावती, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ वीरता पूर्वक लड़ाई लड़ी, का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज देश की प्राचीन और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह स्वागत करते आदिवासी समाज लोग
विज्ञापन
उन्होंने आदिवासी परंपराओं को सहते हुए उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, सभी ने आदिवासी समाज के प्रति अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने शिरकत दी, इस मौके पर कैलाश खरवार, विधायक चकिया, जीत सिंह खरवार, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार, रामजी गोंड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामजन्म गोंड, जिला अध्यक्ष चंदौली, डॉ. शंभूनाथ गोंड, रमाशंकर खरवार, निधि गोंड, महिला मोर्चा अध्यक्ष, महादेव गोंड आदि उपस्थित थे।



