Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने कहा, शहीदों को सम्मान करना हर भारतीय की जिम्मेदारी.
"अगस्त क्रांति के दौरान धानापुर काण्ड में शहीद हुए रणबाकुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए धानापुर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की"
chandauli
1:03 PM, Aug 17, 2025
Share:


शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। शहीद स्थल पर शनिवार को अगस्त क्रांति के तहत शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने वीर शहीदो के मूर्ति व शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वही शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्रम देकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सम्मानित किया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि धानापुर को शहीदी धरती यूं ही नहीं कहा जाता है।यह क्रांतिकारियों की धरती है जंहा 1942 में ही आजादी मिल गई थी।आज यह धरती धन्य है जिस जगह पर वीर सपूतों ने 16 अगस्त 1942 में थाने पर तिरंगा फहराने का काम किया था।हम शहीदो को नमन करने के लिए काम करता हूं
शहीद स्मारक पर ध्वजा रोहण के दौरान राष्ट्र ध्वज को सलामी देते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह
शहीदों के सम्मान के लिए हम सभी को आगे आना होगा। तभी देश व राष्ट्र का नवनिर्माण हो सकता है। आज विपक्षी भी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करता है।आज उनकी हर घर तिरंगा अभियान की सोच ने हर भारतीय के दिल में देश भक्ति को जगाने का काम किया है। हर घर तिरंगा पीएम की सराहनीय सोच है। देश को आजाद कराने में वीर सपूतों ने अपनी जान देने का काम किया। शहीदों का नाम इतिहास के पन्ने पर दर्ज हो चुका है, जिसे मिटाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह
इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, सांसद बीरेंद्र सिंह, धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, समिति अध्यक्ष नरेंद्र देव शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, देवेंद्र सिंह मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धानापुर देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह, बीडीओ विजय कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, बृजेश सिंह गुड्डू, मृत्युंजय सिंह दीपू, कलाधर सिंह आदि रहे। संचालन रामधनी सिंह ने किया।



