ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh said skill development mission is a big initiative of the prime minister

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने कहा, कौशल विकास मिशन प्रधानमंत्री की बड़ी पहल.

"सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, युवा भ्रमित न हों, इस योजना के तहत दी जा रही ट्रेनिंग उनके भविष्य को मजबूत करेगी और निश्चित रूप से रोजगार दिलाएगी। इससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। कौशल विकास मिशन प्रधानमंत्री की बड़ी पहल है"

chandauli

6:28 PM, Nov 9, 2025

Share:

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने कहा, कौशल विकास मिशन प्रधानमंत्री की बड़ी पहल.
logo

कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का शुभरमभ करते विधायक सुशील सिंह और प्रमुख अजय सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में रविवार को एक और बड़ा कदम उठाया गया। सदर तहसील के जगदीशसराय NH-19 के समीप स्थित मैक्सवेल इंस्टिट्यूट में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का लोकार्पण सैयदराजा के बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के साथ किया। 

Img

जगदीशसराय स्थित मैक्सवेल इंस्टिट्यूट में कौशल प्रशिक्षण केंद्र पर कंप्यूटर साइंस, नर्सिंग साइंस, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लगभग 300 युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान की ओर से रहने-खाने, पाठ्य सामग्री, ड्रेस व अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। 

Img

शुभारंभ के बाद विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में कौशल विकास मिशन चल रहा है, जिससे लाखों युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना बेरोजगारी दूर करने की दिशा में एक बड़ी पहल है और इससे युवा शक्ति को रोजगार व उद्यम का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन

Img

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. के.एन. पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को रोजगार और प्लेसमेंट में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। हमारा लक्ष्य कौशलयुक्त युवा तैयार करना है। 

Img

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, युवा भ्रमित न हों, इस योजना के तहत दी जा रही ट्रेनिंग उनके भविष्य को मजबूत करेगी और निश्चित रूप से रोजगार दिलाएगी। इससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। कौशल विकास मिशन प्रधानमंत्री की बड़ी पहल है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार और उद्यम के अवसर मिलेंगे। यह युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.