Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने कहा राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पी थे सरदार वल्लभभाई पटेल.
"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और 15 नवंबर को 8 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी, जो जनता इंटर कॉलेज धीना से प्रारंभ होकर कमालपुर इंटर कॉलेज पर समाप्त होगी"
chandauli
7:00 PM, Oct 30, 2025
Share:


बीजेपी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा विधानसभा के जनौली में एक निजी लान में गुरुवार को सुशील सिंह विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस बैठक का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया था। 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक लौह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें रन फ़ॉर यूनिटी, पदयात्रा, श्रद्धांजलि सभा, नशामुक्ति और स्वदेशी अभियान जैसे तमाम कार्यक्रम होंगे।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है और 15 नवंबर को 8 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी, जो जनता इंटर कॉलेज धीना से प्रारंभ होकर कमालपुर इंटर कॉलेज पर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि इसमें 7000 कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस बैठक में सुजीत जायसवाल, जिला संयोजक; सुरेश मौर्या, प्रभारी विधानसभा; सुशील सिंह, जनौली विधानसभा संयोजक; राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष; विपिन सिंह; चंद्रभान मौर्य; रमेश त्रिवेदी; रामजी तिवारी; परमानंद सिंह; सत्यवान मौर्य; रमेश राय आदि उपस्थित थे।



