मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh took out tiranga yatra announced action on medical college corruption

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने निकाली तिरंगा यात्रा, मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार पर कार्रवाई का ऐलान.

“सैयदराजा में भाजपा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में नेशनल इंटर कॉलेज से शहीद स्मारक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।”

chandauli

8:30 PM, Aug 10, 2026

Share:

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने निकाली तिरंगा यात्रा, मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार पर कार्रवाई का ऐलान.
logo

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा विधायक सुशील सिंह व कार्यकर्ता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नेशनल इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहीद स्मारक स्थल तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ आगे बढ़े। शहीद स्मारक पहुंचकर विधायक समेत लोगों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Img

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। इसका उद्देश्य देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करना और उन्हें नमन करना है। उन्होंने कहा कि यात्रा का 2027 के विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। चुनाव हर पांच साल में आते हैं और तिरंगा यात्रा हर वर्ष होती है।

विज्ञापन

Img

मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार की जानकारी सामने आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांच में कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर उसे पद से हटाया भी जाएगा। विधायक ने बताया कि सैयदराजा के शहीद स्थल का काम तेजी से चल रहा है और 28 अगस्त को इसके उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.