Chandauli News: छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विधायक ने ली बैठक.
"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि छठ पूजा के दौरान किसी परिवार को परेशानी नहीं होनी चाहिए और ब्लॉक कर्मी नियमित रूप से घाटों का निरीक्षण करें व समस्याओं की तुरन्त सूचना दें। प्रमुख स्थानों पर दूध व चाय की व्यवस्था रहेगी और प्रभावित ढंग से कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व इनाम दिए जाएंगे"
chandauli
4:33 PM, Oct 25, 2025
Share:


तैयारियों के मद्देनजर दिशा निर्देश देते सैयदराजा बीजेपी विधायक सुशील सिंह और धानापुर प्रमुख अजय सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। डाला छठ पूजा की तैयारियों के लिए विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने शनिवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों, प्रधानों व कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने चेंजिंग रूम, साउंड व्यवस्था, पंडाल और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा घाटों तक के रास्तों की सफाई का भी आदेश दिया।
धानापुर विकासखंड के 84 गांवों में कुल 5,363 बेदी बनाई गई हैं, जिनमें सबसे अधिक 1,200 बेदी नरौली गंगा घाट पर हैं। सभी सरोवरों, तालाबों और गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विधायक ने कहा कि छठ पूजा के दौरान किसी परिवार को परेशानी नहीं होनी चाहिए और ब्लॉक कर्मी नियमित रूप से घाटों का निरीक्षण करें व समस्याओं की तुरन्त सूचना दें।
विज्ञापन
प्रमुख स्थानों पर दूध व चाय की व्यवस्था रहेगी और प्रभावित ढंग से कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व इनाम दिए जाएंगे। बैठक में धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह, मिथिलेश सिंह, सुनील सिंह, सुनील कुमार, अरुण सिंह, नवनीत सिंह, ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा, आशुतोष सिंह व अन्य उपस्थित थे।



