मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mlc calls for strengthening pda work together for sp s victory

Chandauli News: पीडीए को मजबूत बनाने का एमएलसी ने किया आह्वान, सपा की जीत के लिए एकजुट होकर करें काम.

"उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।"

chandauli

6:41 PM, Jul 5, 2026

Share:

Chandauli News: पीडीए को मजबूत बनाने का एमएलसी ने किया आह्वान, सपा की जीत के लिए एकजुट होकर करें काम.
logo

लोगों को संबोधित करते हुए एमएलसी आशुतोष सिन्हा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। आदर्श नगर पंचायत सैयदराजा के आजाद नगर स्थित माता शीतला देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक में वाराणसी स्नातक खंड के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, दलितों, मजदूरों और पिछड़ों के हितों की रक्षा के लिए पीडीए को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। आगामी चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही किसानों, दलितों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

बैठक को जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने शिक्षित समाज से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर योग्य प्रतिनिधि चुनने की अपील की। कार्यक्रम में जंमेजय यादव, छोटेलाल, श्यामनारायण यादव, नगर अध्यक्ष मुगल अंसारी, जहूर अंसारी, रोशन खान, परमानंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध मतदाता और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर तथा संचालन विधानसभा प्रभारी रामजनम यादव ने किया।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.