ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mobile passport van reached main post office chandauli for three days people will get benefits

Chandauli News: मुख्य डाकघर चंदौली पर तीन दिन के लिए पहुँचा मोबाइल पासपोर्ट वैन, लोगों को मिलेगा लाभ.

"नोडल अधिकारी सुधीर तिवारी ने बताया कि यह सुविधा 13, 14 और 15 अक्टूबर को मुख्य डाकघर पर उपलब्ध रहेगी और प्रतिदिन 50 अपॉइंटमेंट लिए जाएंगे। इच्छुक लोग पासपोर्ट एप डाउनलोड कर वैन के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इसके लिए वेन वन का चुनाव करना है"

chandauli

7:04 PM, Oct 13, 2025

Share:

Chandauli News: मुख्य डाकघर चंदौली पर तीन दिन के लिए पहुँचा मोबाइल पासपोर्ट वैन, लोगों को मिलेगा लाभ.
logo

मुख्य डाकघर पहुंचे मोबाइल पासपोर्ट वैन का उद्घाटन करते मुग़लसराय बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। विदेश मंत्रालय के सहयोग से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ ने जनसुविधा के लिए मुख्य डाकघर चंदौली पर मोबाइल पासपोर्ट वैन लगाई है। सोमवार को विधायक रमेश जायसवाल ने वैन का फीता काटकर उद्घाटन किया और सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पासपोर्ट अधिकारियों को धन्यवाद दिया। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि अति पिछड़े क्षेत्र में यह सेवा उपलब्ध कराना सार्थक है और इससे लोगों का समय व धन बचेगा।

सहायक पासपोर्ट अधिकारी संजीव सक्सेना ने बताया कि वैन से त्वरित व सुलभ पासपोर्ट सेवाएं मिलेंगी और दूर-दराज के लोगों को लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। नोडल अधिकारी सुधीर तिवारी ने बताया कि यह सुविधा 13, 14 और 15 अक्टूबर को मुख्य डाकघर पर उपलब्ध रहेगी और प्रतिदिन 50 अपॉइंटमेंट लिए जाएंगे। इच्छुक लोग पासपोर्ट एप डाउनलोड कर वैन के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इसके लिए वेन वन का चुनाव करना है। इस अवसर पर सत्यापन अधिकारी नंदकिशोर, पोस्टमास्टर श्रवण कुमार व टीम भी मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.