ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mobile recovered still no action the advocate pleaded sitting at the gate of the sp office

Chandauli News : मोबाइल बरामद, फिर भी कार्रवाई नहीं! अधिवक्ता ने एसपी कार्यालय के गेट पर बैठकर लगाई गुहार.

“चंदौली जिला अस्पताल के पास युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। अधिवक्ता जनमेजय सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने और थाने से तहरीर गायब होने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।”

chandauli

9:05 PM, Oct 20, 2026

Share:

Chandauli News : मोबाइल बरामद, फिर भी कार्रवाई नहीं! अधिवक्ता ने एसपी कार्यालय के गेट पर बैठकर लगाई गुहार.
logo

पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट पर धरने पर बैठे अधिवक्ता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय, चंदौली.

चंदौली। जिला अस्पताल के समीप युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के महाराष्ट्र अध्यक्ष और बार एसोसिएशन चंदौली के पूर्व महामंत्री जनमेजय सिंह ने एसपी कार्यालय के गेट पर बैठकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि पीड़ित उनका साला है, जो पेशे से इंजीनियर है।

Img

जनमेजय सिंह का आरोप है कि घटना के बाद मोबाइल बरामद हो गया, लेकिन मारपीट और छिनैती के आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर की कॉपी भी थाने से गायब हो गई। अधिवक्ता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एसपी से अपनी फरियाद सुनाने के लिए कार्यालय पहुंचे हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।

विज्ञापन

Img

वहीं, पुलिस की ओर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। मामले में वायरल वीडियो, मोबाइल बरामदगी और तहरीर गायब होने के आरोपों को लेकर पुलिस का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.