Chandauli News: तीन महीने बाद मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, छीना गया फोन बरामद, खाते से उड़ाए थे 6,202 रुपये.
"मुग़लसराय पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल में उपलब्ध यूपीआई के जरिए रकम अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर की थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।"
chandauli
9:34 PM, Jun 28, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस की गिरफ्ता में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार बड़ा बाबू डीडीयू नगर चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छिनैती के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गल्ला मंडी सुपर मार्केट निवासी 19 वर्षीय लकी जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया रियलमी 9आई मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल छीनने और पीड़ित के बैंक खाते से रुपये निकालने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, 24 मार्च 2026 को कानपुर से परीक्षा देकर लौटे रतन सिंह मुगलसराय रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर जीटी रोड स्थित राज होटल के पास पहुंचे थे। तभी बाइक सवार एक युवक उनका रियलमी 9आई मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल छिनने के बाद उसमें सक्रिय यूपीआई सुविधा का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से 6,202 रुपये भी निकाल लिए गए। मामले में मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे कॉलोनी क्षेत्र के कुढ़ेखुर्द मोड़ के पास से लकी जायसवाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बरामद मोबाइल का आईएमईआई नंबर पीड़ित के मोबाइल से मेल खाने पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई गई है।
