ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mokama mla anant singh reached sushil singh s office to invite him for his daughter s wedding the mla welcomed him

Chandauli News: बेटी की शादी का निमंत्रण देने सुशील सिंह के कार्यालय पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, विधायक ने किया स्वागत.

“बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह चंदौली पहुंचे और सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के कार्यालय जाकर उन्हें अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण दिया। इस दौरान सुशील सिंह और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। अनंत सिंह की बेटी का विवाह समारोह 25 नवंबर को मोकामा में आयोजित होना है।”

chandauli

11:41 AM, Nov 7, 2026

Share:

Chandauli News: बेटी की शादी का निमंत्रण देने सुशील सिंह के कार्यालय पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, विधायक ने किया स्वागत.
logo

चंदौली कार्यालय पर विधायक सुशील सिंह को बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र देते मोकामा विधायक अनंत सिंह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को चंदौली मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान विधायक सुशील सिंह और उनके समर्थकों ने अनंत सिंह का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने अपनी बेटी के विवाह समारोह का आमंत्रण पत्र सुशील सिंह को सौंपा। उनकी बेटी का विवाह समारोह आगामी 25 नवंबर को मोकामा में आयोजित होना है।

Img

मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने कहा, "जा रहे हैं शादी में, दोस्त-यार से मिलते जा रहे हैं।" वहीं विधायक सुशील सिंह ने बताया कि अनंत सिंह उनके कार्यालय आए थे। उनकी बिटिया की शादी है और उसी का निमंत्रण पत्र देने के लिए वह पहुंचे थे। सुशील सिंह ने कहा कि उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और शादी में जरूर पहुंचेंगे। उन्होंने अनंत सिंह और उनके परिवार को विवाह समारोह के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन

Img

सुशील सिंह ने मुलाकात को पूरी तरह व्यक्तिगत बताते हुए कहा कि इसमें कोई राजनीतिक विषय नहीं है। दोनों विधायकों के क्षेत्र अलग-अलग हैं। उन्होंने अनंत सिंह को मजबूत, अच्छा और बहादुर व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह बेटी की शादी का निमंत्रण देने आए थे, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। इस मुलाकात के दौरान समर्थक भी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.