ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news more than 10 thousand devotees will gather at chhath ghats there will be surveillance through drones and security through cctv

Chandauli News: छठ घाटों पर उमड़ेंगे 10 हजार से अधिक श्रद्धालु, ड्रोन से निगरानी और CCTV से होगी सुरक्षा.

“सैयदराजा नगर पंचायत स्थित सरोवर पर छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए हैं। घाट पर सूर्यदेव और छठ माता की भव्य प्रतिमा के साथ एलईडी स्क्रीन और मेडिकल कैंप भी आकर्षण का केंद्र होंगे।”

chandauli

9:15 PM, Nov 12, 2026

Share:

Chandauli News: छठ घाटों पर उमड़ेंगे 10 हजार से अधिक श्रद्धालु, ड्रोन से निगरानी और CCTV से होगी सुरक्षा.
logo

सैयदराजा में छठ घाटों की तैयारियों का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को भव्य और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सैयदराजा नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पंचायत स्थित सरोवर के सभी छठ घाटों का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने पैदल निरीक्षण किया। इस बार घाटों पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।




निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सीओ सदर नामेंद्र रावत, एसडीएम सदर, थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष आभा जायसवाल और अधिशासी अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी होगी। तालाब के चारों तरफ बैरिकेडिंग के साथ प्रशिक्षित गोताखोर तैनात रहेंगे। व्रती महिलाओं के लिए सुरक्षित चेंजिंग रूम भी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

इस बार सरोवर पर भगवान सूर्यदेव और छठ माता की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। घाट परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और प्राकृतिक फूलों से सजाया जा रहा है। मुख्य द्वारों पर फूलों के आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। घाटों की सीढ़ियों की सफाई, रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो चुका है और व्यवस्था के लिए टोकन वितरण भी शुरू कर दिया गया है।

नगर पंचायत की ओर से व्रतियों को आम की पत्ती, दातुन, दूध, पान और कॉफी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए गायत्री परिवार और साईं बाबा परिवार की ओर से सेवा शिविर लगाए जाएंगे। वहीं नवयुवक जन सेवा समिति और दवा विक्रेता समिति सैयदराजा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मेडिकल कैंप भी संचालित होगा।






headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.