Chandauli News: मोथा तूफान प्रभावित किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कि 30 हजार एकड़ मुआवाजे की मांग.
"किसान रतन सिंह ने कहा कि एक तो बाढ़ और बारिश से हम लोग पहले से ही परेशान थे। दोबारा मोथा तूफान की वजह से लगातार चार दिन हुई बारिश से खेत में बची खुची फसल भी चौपट हो गई है। जिससे किसानों के सामने आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई है। किसान किस तरह अपनी आजीविका चलाएंगे। सरकार किसानों की मदद करें"
chandauli
6:26 PM, Nov 3, 2025
Share:


कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मोथा तूफान से प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि मोंथा तूफान की आपदा से जिन किसानों की धान की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें सरकार तीस हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दे।
प्रभावित किसानों ने कहा कि आपदा के कारण धान जिन खेतों में बर्बाद हुआ, उनमें खेतो में अब रबी की फसल भी होने की संभावना नहीं है। इसलिए, सरकार को तत्काल मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि जिन किसानों ने बीमा नहीं कराया है, उनकी लेटी हुई धान की बर्बाद फसल का तत्काल सर्वे करा कर मुआवजा राशि तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में एडीएम न्यायिक को किसानों ने ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने कहा कि वह इस मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे। किसानों ने कहा कि बाढ़ के बाद बची खुची फसल मोथा तूफान ने बर्बाद कर दिया। अब सरकार से मदद कि उम्मीद है। अब आगे क्या होगा सरकार की ओर से क्या जवाब आता है।
इस दौरान दीनानाथ श्रीवास्तव, राधेश्याम पांडेय, रतन सिंह, शेषनाथ यादव, राम अवध सिंह, पुष्प कुमार सिंह, पारस नाथ विश्वकर्मा, पिंटू पाल, सुजीत कुमार सिंह, बद्री यादव, बांके बिहारी सिंह, अखिलेश यादव समेत कई लोग शामिल हुए।
