ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mother in law daughter in law and grandson going to chhath puja were crushed by an uncontrolled truck all three died painfully on the spot

Chandauli News: छठ पूजा में जा रहे सास-बहु और पोते को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत.

"चंदौली के पचफेड़वा में छठ पूजा में जा रहे सास-बहु और पोते की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। एक साथ तीन पीढ़ी की मौत से लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण घटना को लेकर NHAI को जिम्मेदार मान रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद की मांग भी कर रहा है"

chandauli

9:28 AM, Oct 28, 2025

Share:

Chandauli News: छठ पूजा में जा रहे सास-बहु और पोते को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने छठ पूजा में शामिल होने जा रही दो महिलाओं और एक बच्चे को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 19 को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुट गई है।

Img

जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी सुखराम की पत्नी, 50 वर्षीय कुमारी देवी, उसकी बहू, 28 वर्षीय चांदनी देवी, और 6 वर्षीय सुखराम का पोता, सौरभ, मंगलवार की सुबह लगभग 5:00 बजे अलीनगर थाना क्षेत्र के ही आलमपुर गांव में स्थित तालाब पर आयोजित छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। तीनों नेशनल हाईवे 19 के किनारे होते हुए आलमपुर गांव पैदल जा रहे थे।

Img

इस दौरान वाराणसी से बिहार की तरफ जा रही एक ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और पचफेड़वा गांव के समीप हाइवे किनारे स्थित मंदिर में टक्कर मारते हुए नीम के पेड़ की मोटी डाल को तोड़ते हुए सड़क किनारे जा रहे सास-बहू और पोते को कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक सहित मौके से बिहार की तरफ फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना देखी तो मौके पर तत्काल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घटना से आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 19 जाम कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Img

वही तीनों मृतकों के परिजनों को जैसे घटना की जानकारी हुई, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतिका कुमारी देवी, चांदनी देवी और मासूम सौरभ के मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में मातम का माहौल है। पास-पड़ोस के लोग सूचना मिलने के बाद मृतकों के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया।

Img

स्थानीय लोगों ने इस हादसे को लेकर नहीं और एक निजी विद्यालय को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि 2017 से आज तक नेशनल हाईवे 19 के किनारे सर्विस लेन का निर्माण नहीं हो पाया, जिससे सभी लोग हाईवे से होकर ही गुजरने को मजबूर हो रहे हैं और इस कारण आए दिन हादसे होते जा रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.