Chandauli News: दीपावली पर्व पर पूजी गई मां काली, भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना.
"डीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित डीडीयू जंक्शन के सामने स्थित प्राचीन काली मंदिर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, चतुर्भुजपुर, काली महाल स्थित काली मंदिर पर भक्तों ने पहुंचकर विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की और अभीष्ट की कामना की"
chandauli
11:32 AM, Oct 21, 2025
Share:


दीपावली पर पंडाल में विराजित मां काली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ी बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। दीपावली पर्व पर मां काली पूजा की भी परंपरा रही है। नगर सहित जिले में एक दर्जन स्थानों पर पूजा पंडाल सजाकर मां काली की पूजा-अर्चना की जा रही है। दीपावली पर सोमवार को दिन भर पंडालों में दर्शन-पूजन कर क्रम बना रहा है। लोगों ने माता के खूब जयकारे लगाए। पंडालों के आस-पास मेला लगा। दर्शन-पूजन के बाद लोगों ने खूब खरीददारी की।
विज्ञापन
डीडीयू नगर के न्यू महाल (नई सट्टी), मानसनगर, लोको कालोनी, अमोघपुर, इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी सहित अन्य स्थानों पर पंडाल सजाकर मूर्तियां स्थापित की गईं। पंडाल के आस-पास विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट की गई और लाउडस्पीकरों पर देवी गीत बजाए गए। इससे माहौल भक्ति-मय बना रहा। आधी रात के वक्त विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना की गई और भव्य आरती उतारी गई। यहां दर्शन-पूजन के लिए लोगों की कतार लगी रही। इसी तरह नगर के काली मंदिरों पर भी दर्शन-पूजन के लिए भक्त उमड़े। डीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित डीडीयू जंक्शन के सामने स्थित प्राचीन काली मंदिर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, चतुर्भुजपुर, काली महाल स्थित काली मंदिर पर भक्तों ने पहुंचकर विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की और अभीष्ट की कामना की।



