मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mother of three children took seven rounds with her lover in the presence of her husband the unique marriage became a topic of discussion

Chandauli News: तीन बच्चों की मां ने पति की मौजूदगी में प्रेमी संग लिए सात फेरे,अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय.

“सकलडीहा तहसील परिसर में हुई एक अनोखी शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई। तीन बच्चों की मां ने पति की मौजूदगी में अपने प्रेमी से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। पति, पत्नी और प्रेमी तीनों ने अपने-अपने पक्ष रखे, जिसके बाद यह मामला पूरे दिन सुर्खियों में बना रहा।”

chandauli

1:39 PM, Jul 29, 2026

Share:

Chandauli News: तीन बच्चों की मां ने पति की मौजूदगी में प्रेमी संग लिए सात फेरे,अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय.
logo

सकलडीहा तहसील में अपने प्रेमी के साथ तीन बच्चो कि मां

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा तहसील परिसर में सोमवार को एक अनोखा पारिवारिक मामला सामने आया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तीन बच्चों की मां ने अपने पहले पति की मौजूदगी में कथित प्रेमी के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह के दौरान तहसील परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, फरियादी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और पूरे दिन इस घटना की चर्चा होती रही।

जानकारी के अनुसार विकासखंड सकलडीहा के डैना गांव निवासी जीवनाथ राजभर (48) का विवाह करीब 17 वर्ष पहले सरिता (45) से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। पति का आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से पत्नी का दूसरे युवक से प्रेम संबंध था। इस मामले को लेकर कई बार परिवार और समाज स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। उनका कहना है कि वह दिल्ली में वेल्डर का काम करते हैं और नौकरी के कारण अक्सर बाहर रहते थे। वहीं सरिता ने पति पर मारपीट, नशे की आदत और परिवार के खर्च के लिए पर्याप्त पैसे न देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इन्हीं परिस्थितियों के चलते उन्होंने अलग रहने और अपने प्रेमी अजय कुमार गुप्ता के साथ नया जीवन शुरू करने का फैसला किया। महिला ने यह भी कहा कि उसके तीनों बच्चे पहले पति के पास ही रहेंगे और वह उनके साथ नहीं जाएगी।

विज्ञापन

प्रेमी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह ट्रेनों में बादाम बेचने का काम करते हैं। उनके अनुसार करीब दो वर्ष पहले ट्रेन यात्रा के दौरान सरिता से मुलाकात हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का निर्णय लेते हुए मंदिर में विवाह कर लिया। सबसे खास बात यह रही कि विवाह के दौरान पहले पति जीवनाथ राजभर भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यदि पत्नी की इच्छा दूसरे व्यक्ति के साथ रहने की है तो वह जबरदस्ती नहीं करना चाहते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पत्नी को साथ रखने का हर संभव प्रयास किया था और कई जगह शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस अनोखे विवाह के बाद सकलडीहा तहसील परिसर में दिनभर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.