मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news motorcycle theft gang busted three arrested five bikes recovered

Chandauli News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद.

"बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने खुलासा किया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चंदौली, आजमगढ़ और गाजीपुर जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की बाइकों को अलग-अलग जगह बेच दिया जाता था, जबकि जो बाइक नहीं बिकती थी, उसे मथेला में आजाद की दुकान पर रखकर उसके पार्ट्स निकालकर धीरे-धीरे बेच दिए जाते थे।"

chandauli

8:47 PM, Jan 27, 2026

Share:

Chandauli News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद.
logo

बलुआ पुलिस गिरफ्त में बाइक चोर गिरोह के सदस्य

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मनोज यादव, बलुआ, (चंदौली)

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें (बिना नंबर प्लेट) और एक इंजन बरामद किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेज दिया।

Img

बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राधे के मड़ई क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरों का गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन शातिर चोरों को धर दबोचा। पूछताछ में उनकी पहचान अरबिंद यादव उर्फ नीरज, अभिषेक यादव (दोनों लक्ष्मणगढ़) और आजाद उर्फ सन्नी (राम पक्खोपुर, थाना बलुआ) के रूप में हुई।

विज्ञापन

Img

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चंदौली, आजमगढ़ और गाजीपुर जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की बाइकों को अलग-अलग जगह बेच दिया जाता था, जबकि जो बाइक नहीं बिकती थी, उसे मथेला में आजाद की दुकान पर रखकर उसके पार्ट्स निकालकर धीरे-धीरे बेच दिए जाते थे। आरोपियों ने बताया कि वे यह सब पैसों के लालच में करते थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में बलुआ एसओ अतुल कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनन्त भार्गव, मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह, उपनिरीक्षक राजेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.