ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mp birendra singh reached flood affected chilmuli assured of providing compensation to the farmers

Chandauli News: बाढ़ प्रभावित चिलमुली पहुंचे सांसद बीरेंद्र सिंह, किसानों को मुआवजा दिलाने का भरोसा.

“सांसद बीरेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित चिलमुली गांव पहुंचकर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।”

chandauli

7:15 PM, Sep 4, 2026

Share:

Chandauli News: बाढ़ प्रभावित चिलमुली पहुंचे सांसद बीरेंद्र सिंह, किसानों को मुआवजा दिलाने का भरोसा.
logo

सपा जिलाध्यक्ष के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरिक्षण करते चंदौली सांसद बीरेंद्र सिंह.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अजीत जायसवाल, बबूरी, चंदौली.

चंदौली। चंदौली सांसद बीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित चिलमुली गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ की स्थिति और प्रभावित परिवारों की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में पानी भरने से धान सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

Img

ग्रामीणों ने फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग सांसद से की। सांसद ने जिलाधिकारी से वार्ता कर प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बंटाईदारी पर खेती करने वाले किसानों की फसल भी बाढ़ में बर्बाद हुई है, इसलिए उन्हें भी राहत से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Img

सांसद ने प्रशासन से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और राहत कार्यों में तेजी लाने को कहा। इस दौरान आनंद प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, चंद्रशेखर यादव, सुजीत कन्नौजिया और गणेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.