ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mp darshana singh became emotional after seeing the suffering of farmers affected by motha storm said that every farmer will get justice

Chandauli News: मोथा तूफान से प्रभावित किसानों की पीड़ा देख भावुक हुईं सांसद दर्शना सिंह, कहा हर किसान को मिलेगा न्याय.

"राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के समय केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के साथ है। किसानों की हर संभव मदद की जाएगी। मोथा तूफान के कारण जो भी नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है। जिला प्रशासन को निर्देश मेरे द्वारा दिया गया है। किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा"

chandauli

8:12 PM, Nov 2, 2025

Share:

Chandauli News: मोथा तूफान से प्रभावित किसानों की पीड़ा देख भावुक हुईं सांसद दर्शना सिंह, कहा हर किसान को मिलेगा न्याय.
logo

मोथा तूफान के कारण बर्बाद हुई धान की फसल को देखते हैं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। हाल ही में आए मोन्था चक्रवात, तूफान और तेज बारिश ने जनपद के किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी धान की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई इलाकों में तैयार फसलें खेत में पूरी तरह से बिछ गईं, खेतों में पानी भर गया और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

Img

सांसद दर्शना सिंह ने रविवार को अपने लोकसभा क्षेत्र चंदौली के विभिन्न प्रभावित गांवों गंगेहरा, खुरुहूजा, एकौनी, बहेरा और नियामताबाद का दौरा किया। सांसद ने पीडीडीयू नगर तहसील के एसडीएम अनुपम मिश्र और सदर एसडीएम दिव्या ओझा के साथ दोनों तहसील क्षेत्रो में खेतों में जाकर खेत में गिरे धान के फ़सल को खुद हाथ में लेकर देखा। 

Img

राज्यसभा सांसद ने प्रभावित इलाकों में किसानों से बातचीत की, फसलों के नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान सांसद दर्शना सिंह किसानों की फसल देखकर भावुक हो उठीं। उन्होंने किसानों की परेशानी, आर्थिक स्थिति और फसलों के नुकसान पर गहरा दुःख जताया तथा उन्हें सांत्वना दी।

विज्ञापन

Img

सांसद ने कहा कि किसानों की मेहनत और लगन देश की रीढ़ है, और सरकार हर किसान के साथ मजबूती से खड़ी है। सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा क्षति का सर्वे कराया जा रहा है, और जो भी किसान पात्र पाए जाएंगे, उन्हें सरकारी मुआवजा और राहत सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो और राहत वितरण में पारदर्शिता रखी जाए।

Img

इस दौरान किसान आनंद सिंह पिंकू, हरिदास, रमेश, सुरेश, विनय, तर्केश्वर सिंह, राजवंश, सुदर्शन, रंग बहादुर, रविंद्र, मामू भारद्वाज (प्रधान), अम्बिका, पतिलाल, परम यादव, तेजबहादुर चौहान, शमशेर, दिनेश, रामवृक्ष और मिठाईलाल सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.