ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mp inaugurated the newly constructed avadhoot lord ram sarovar ghat

Chandauli News: नवनिर्मित अवधूत भगवान राम सरोवर घाट का सांसद ने किया लोकार्पण.

"सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि यह जनपदवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि जिले में भगवान अवधूत राम की तपोस्थली एवं जन्मस्थली स्थित है। इनके दर्शन मात्र से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और संत-महात्माओं के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है"

chandauli

8:41 PM, Jan 4, 2026

Share:

Chandauli News: नवनिर्मित अवधूत भगवान राम सरोवर घाट का सांसद ने किया लोकार्पण.
logo

ताजपुर स्थित अवधूत भगवान राम सरोवर घाट का लोकापर्ण करती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह साथ में अन्य प्रतिनिधि

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के ताजपुर गांव स्थित अवधूत भगवान राम सरोवर में लगभग दस लाख रुपये की लागत से निर्मित घाट का रविवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सरोवर के पर्यटन विभाग के माध्यम से सौंदर्यीकरण कराए जाने का आश्वासन भी दिया। लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत राज्यसभा सांसद आदि आश्रम हरिहरपुर तपोस्थली पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर ग्रामीणों को संबोधित किया। अपने संबोधन में सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि यह जनपदवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि जिले में भगवान अवधूत राम की तपोस्थली एवं जन्मस्थली स्थित है। इनके दर्शन मात्र से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और संत-महात्माओं के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

सांसद ने कहा कि अपने आराध्य के लिए कुछ कर पाना गर्व का विषय है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर तपोस्थली से लेकर सरोवर तक के समग्र सौंदर्यीकरण का प्रयास किया जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में तपोस्थली पहुंचकर अघोरानाथ मंत्र का उच्चारण करते हुए विधिवत दर्शन-पूजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, अमित सिंह, शिवाजी सिंह, भारतीय पोप पाल सिंह, राहुल सिंह, सतीश प्रधान, आलोक सिंह, कीनाराम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.