मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mp virendra singh submitted memorandum to dm regarding issues of public interest demanding immediate action

Chandauli News: जनहित के मुद्दों को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, त्वरित कार्रवाई की मांग.

"जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।"

chandauli

8:36 PM, Jun 6, 2026

Share:

Chandauli News: जनहित के मुद्दों को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, त्वरित कार्रवाई की मांग.
logo

डीएम और सपा को उद्यापन देते सपा सांसद वीरेंद्र सिंह साथ में सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और ट्रक एसोसिएशन के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर ब्यूरो

चंदौली। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर एवं सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने भारी वाहनों के आवागमन, किसानों को समय से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने तथा घरौनी योजना और सरकारी भूमि पर निवासरत पात्र परिवारों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में भारी वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंध से वाहन चालकों और व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि रिंग रोड पर गंगा नदी के पुल के पास बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जा रही है, जिससे पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों की ओर जाने वाले वाहनों को लंबा मार्ग अपनाना पड़ रहा है। सांसद ने इस व्यवस्था की समीक्षा कर जनहित में समाधान निकालने की मांग की। इसके अलावा किसानों की समस्याओं को उठाते हुए नहरों में समय से पानी छोड़े जाने की मांग की गई। 

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धान की नर्सरी तैयार करने का समय शुरू हो चुका है, लेकिन अधिकांश नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं के लिए भी जल स्रोतों में पर्याप्त पानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई गई।साथ ही घरौनी योजना एवं सरकारी भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे पात्र परिवारों के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि ऐसे परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.