मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mrityunjay gupta brought glory to the district by getting 726th rank in upsc

Chandauli News: मृत्युंजय गुप्ता ने UPSC में 726वीं रैंक पाकर बढ़ाया जिले का मान.

"मृत्युंजय गुप्ता की सफलता पर क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं परिवार में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और परिजन इसे वर्षों की मेहनत का परिणाम बता रहे हैं।"

chandauli

6:34 PM, Mar 6, 2026

Share:

Chandauli News: मृत्युंजय गुप्ता ने UPSC में 726वीं रैंक पाकर बढ़ाया जिले का मान.
logo

मृत्युंजय गुप्ता की सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई देते चकिया भाजपा विधायक कैलाश आचार्य सहित अन्य सभी लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).  

चंदौली। चकिया क्षेत्र के लिए उस समय गौरव का क्षण आया जब नगर पंचायत चकिया के मूल निवासी शिक्षक शैलेश गुप्ता के पुत्र मृत्युंजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2026 में 726वीं रैंक प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से चकिया सहित पूरे चंदौली जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्र के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

मृत्युंजय के पिता शैलेश गुप्ता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं और वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय मुजफ्फरपुर में कार्यरत हैं। इससे पहले वे एबीआरसी (असिस्टेंट ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके दादा गिरजा गुप्ता भी शिक्षक रहे हैं, जिसके कारण परिवार में शिक्षा और अनुशासन की मजबूत परंपरा रही है। मृत्युंजय बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्होंने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण कर आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस शाखा में बीटेक में दाखिला लिया। आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाकर देश और समाज के लिए काम करने का लक्ष्य तय किया।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और वर्ष 2026 की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 726वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। मृत्युंजय की इस उपलब्धि से चकिया क्षेत्र के युवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। लोगों का कहना है कि एक शिक्षक के बेटे ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचा जा सकता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.