Chandauli News: लगातार हो रही बारिश से भरभराकर गिरा मिट्टी का रिहायशी मकान, बाल-बाल बचे लोग, ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत.
"शुक्रवार की देर रात हो रही बरसात के बीच मकान भरभरा कर गिर गया, जिससे घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान दब गया। जिसमें चावल, गेहूं, साइकिल, चारपाई, बिस्तर सहित अन्य सामान दब गया। घटना से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया"
chandauli
7:32 PM, Nov 1, 2025
Share:


जमींदोज मिट्टी का के रिहायशी मकान के पास मौजूद मकान में रहने वाले ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। दो दिनों से हुई लगातार बरसात से ओरवा गांव में कुसुम देवी पत्नी मुन्नीलाल का मिट्टी का मकान था। शुक्रवार की देर रात हो रही बरसात के बीच मकान भरभरा कर गिर गया, जिससे घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान दब गया। जिसमें चावल, गेहूं, साइकिल, चारपाई, बिस्तर सहित अन्य सामान दब गया। घटना से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। भुक्तभोगी अब तिरपाल डालकर रह रहे हैं। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से आवास सहित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम ओर शनिवार को करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग पहचान की कोशिश में लगे रहे। वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया। कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। पहचान के लिए मोर्चरी हाउस रखा गया है।



