ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mughalsarai mla conducted public inauguration of bahadurpur bhupauli road public said increased our respect

Chandauli News: बहादुरपुर भूपौली मार्ग का मुग़लसराय विधायक ने कराया जनउद्घाटन,जनता बोली बढ़ाया हमारा सम्मान.

"ग्रामीण चंदा ने कहा कि बीजेपी विधायक ने हम ग्रामीणों का सम्मान बढ़ाया है। पहली बार हम लोग किसी सरकारी कार्य का लोकार्पण कर रहे हैं। अपने आप में हम महिलाओं के लिए बहुत खुशी का विषय है"

chandauli

11:19 AM, Dec 6, 2025

Share:

Chandauli News: बहादुरपुर भूपौली मार्ग का मुग़लसराय विधायक ने कराया जनउद्घाटन,जनता बोली बढ़ाया हमारा सम्मान.
logo

बहादुरपुर भुपौली मार्ग के लोककर्पण के दौरान मौजूद स्थानिक ग्रामीण और मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.  

चंदौली। जनहित के कार्यों के प्रति अपनी कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार को विकासखंड नियामताबाद के बहादुरपुर–भूपौली मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जा रही 9 करोड़ 35 लाख 30 हजार रुपये की सड़क का उद्घाटन अनोखे तरीके से कराया। इस मौके पर उन्होंने स्वयं उद्घाटन न करके इसे स्थानीय जनता के हाथों संपन्न कराया, जिसकी लोगों ने खुले दिल से सराहना की।

Img

पहली बार कोई विधायक जनता से करवा रहा उद्घाटन

भूपौली बहादुरपुर मार्ग के लोकार्पण समारोह में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब कोई जनप्रतिनिधि स्वयं उद्घाटन न करके लोगों को यह सम्मान देता है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की जनता के सम्मान और सहभागिता का प्रतीक बताया। ग्रामीण चंदा ने कहा कि बीजेपी विधायक ने हम ग्रामीणों का सम्मान बढ़ाया है। पहली बार हम लोग किसी सरकारी कार्य का लोकार्पण कर रहे हैं। अपने आप में बहुत खुशी का विषय है।

आजादी के बाद पहली बार बन रही सीसी सड़क

मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह सीसी सड़क आज़ादी के बाद पहली बार बन रही है। उन्होंने कहा कि इसके बनने से क्षेत्र की आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी और ग्रामीणों को अब बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा और शासन स्तर पर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Img

कार्यक्रम में उत्तरी भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, पूर्व अध्यक्ष अनुराग मौर्य, संदीप मौर्य, सुनील शर्मा, बैकुंठ मास्टर, सिहोरी यादव, राजीव गुप्ता, बुल्लू यादव, चंदा देवी, तारा देवी, शकुंतला देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की देवतुल्य जनता मौजूद रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.