ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mughalsarai mla distributed flood relief material to hundreds of flood affected people

Chandauli News: मुग़लसराय विधायक ने सैकड़ों बाढ़ प्रभावितों को वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री.

"इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जिन लोगों के कच्चे मकान गिर गए हैं, उन्हें जल्द ही सरकारी सहायता मिलेगी। किसानों की खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर जल्द मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों का सूची में नाम छूट गया है, उन्हें भी जल्द राहत सहायता सामग्री का वितरण किया जाएगा। सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा"

chandauli

7:24 PM, Aug 29, 2025

Share:

Chandauli News: मुग़लसराय विधायक ने सैकड़ों बाढ़ प्रभावितों को वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री.
logo

बबुरी के बाढ़ चौकी पर बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करते मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। बबुरी कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत चौकी पर शुक्रवार की दोपहर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और एसडीएम सदर दिव्या ओझा ने बाढ़ प्रभावित सैकड़ों लोगों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात होने की वजह से बांध भर गए और बांधों से पानी छोड़ने की वजह से क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ आ गई। जिन लोगों के कच्चे मकान गिर गए हैं, उन्हें जल्द ही सरकारी सहायता मिलेगी। किसानों के खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर जल्द मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों का लिस्ट में नाम छूट गया है।

उन्हें भी जल्द राहत सहायता सामग्री का वितरण किया जाएगा, उन्होंने कहा कि खराब हुए गांवों के संपर्क मार्ग की जल्द मरम्मत किया जाएगा। सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा, सरकार और जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान कर रही है, वहीं सदर एसडीएम दिव्या ओझा ने कहा कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार जाकर लोगों के बीच खाद्यान्न वितरण कर रही है। बाढ़ राहत सामग्री में आटा, चावल, आलू, दाल, बाल्टी, तिरपाल, और अन्य दैनिक उपयोगी चीजों का वितरण किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.