Chandauli News: मुग़लसराय विधायक ने 90 लाख की लागत से बने सहकारी साधन समिति का स्थानीय जनता से कराया लोकार्पण.
"विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इस सहकारी साधन समिति को बनवाने हेतु क्षेत्रीय जनता ने कई बार मांग की थी, मैंने प्रयास कर शासन से स्वीकृत कराया। दोनों सरकारी साधन समिति बन जाएगी, तो क्षेत्रीय किसानों को इसका लाभ अधिक से अधिक मिलेगा। यह सहकारी साधन समिति 40 साल बाद बनी है"
chandauli
8:20 PM, Oct 15, 2025
Share:


बबुरी में 45 लाख 43 हजार की लागत से बना सहकारी साधन समिति का शिलापट्ट
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.
चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बबुरी में 45 लाख 43 हजार और ग्राम सभा बजहा में 45 लाख 43 हजार रुपए की लागत से बने सहकारी साधन समिति का लोकार्पण मुगलसराय बीजेपी विधायक रमेश जायसवाल की मौजूदगी में स्थानीय जनता ने किया।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि इस सहकारी साधन समिति को बनवाने हेतु क्षेत्रीय जनता ने कई बार मांग की थी, इसलिए मैंने शासन से मांग किया कि अगर यह दोनों सरकारी साधन समिति बन जाएगी, तो क्षेत्रीय किसानों को इसका लाभ अधिक से अधिक मिलेगा। यह सहकारी साधन समिति 40 साल बाद बनी है। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दूंगा, मैं शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा।
विज्ञापन
लोकार्पण के अवसर पर बाजहा ग्राम प्रधान कल्लू सिंह, परनपुर ग्राम प्रधान सुभाष मौर्य, सलेमपुर ग्राम प्रधान सूरज सिंह, अनिल तिवारी, चंद्रकांत मौर्य, विनोद चौहान, नारायण जायसवाल, शशि प्रकाश गुप्ता, सोनू केसरी व विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया के साथ-साथ क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
