मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mughalsarai mla once again embroiled in controversy people angry over removal of guru ravidas welcome gate

Chandauli News: एक बार फिर विवादों में घिरे मुगलसराय विधायक, गुरु रविदास स्वागत द्वार हटाने पर लोगों में नाराजगी.

"बहुजन बोधी समाज संघर्ष समिति ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुगलसराय विधायक और उपजिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि जहां पहले गुरु रविदास जी का स्वागत द्वार लगाया गया था, उसी स्थान पर उसे दोबारा स्थापित कराया जाए ताकि सामाजिक सौहार्द और शांति बनी रहे।"

chandauli

5:04 PM, May 22, 2026

Share:

Chandauli News: एक बार फिर विवादों में घिरे मुगलसराय विधायक, गुरु रविदास स्वागत द्वार हटाने पर लोगों में नाराजगी.
logo

संत रविदास जी का बोर्ड हटाने और सरदार वल्लभ भाई पटेल का बोर्ड लगाने को लेकर हुआ विवाद

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के साहूपुरी मुख्य मार्ग स्थित चौरहट तिराहे पर लगाए गए स्वागत द्वार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बहुजन बोधी समाज संघर्ष समिति (BBS3) और स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया है।

Img

शिकायतकर्ताओं के अनुसार विधायक निधि से क्षेत्र में विभिन्न महापुरुषों और संतों के सम्मान में फोटोयुक्त फ्लैश बोर्ड गेट लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 11 मई 2026 को चौरहट तिराहे पर संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम और चित्र वाला स्वागत द्वार लगाया गया था। आरोप है कि 19 मई को उक्त बोर्ड हटाकर उसी स्थान पर सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम का फ्लैश बोर्ड स्थापित कर दिया गया। इसे लेकर गुरु रविदास में आस्था रखने वाले लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

काशी विश्वनाथ कॉलोनी अलीनगर निवासी डॉ. रवि कुमार ने कहा कि वे सरदार पटेल का सम्मान करते हैं, लेकिन पहले से लगे गुरु रविदास जी के स्वागत द्वार को हटाए जाने से अनुयायियों में असंतोष और आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता के दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि यह बदलाव कथित तौर पर ठेकेदार की गलती के कारण हुआ और बाद में बोर्ड हटा दिया गया। हालांकि उन्होंने सवाल उठाया कि यदि स्थान तय नहीं था तो पहले वहां बोर्ड क्यों लगाया गया और बाद में हटाने की जरूरत क्यों पड़ी।

Img

बहुजन बोधी समाज संघर्ष समिति ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुगलसराय विधायक और उपजिलाधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि जहां पहले गुरु रविदास जी का स्वागत द्वार लगाया गया था, उसी स्थान पर उसे दोबारा स्थापित कराया जाए ताकि सामाजिक सौहार्द और शांति बनी रहे। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.