मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news teenager drowned while bathing in ganga friends saved one dead body found late at night

Chandauli News: गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा, दोस्तों ने एक को बचाया, देर रात मिला शव.

"शिवाला चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान किशोर डूब गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

chandauli

5:23 PM, May 22, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा, दोस्तों ने एक को बचाया, देर रात मिला शव.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा गांव के पास गुरुवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करते समय दो किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। दोस्तों ने एक किशोर को किसी तरह बचा लिया, जबकि दूसरा किशोर गंगा में समा गया। देर रात गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार सतपोखरी गांव निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद सुफियान अपने पांच दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। नहाने के दौरान अचानक दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में मौजूद दोस्तों ने साहस दिखाते हुए एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक मोहम्मद सुफियान गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन और शिवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद देर रात शव को बरामद कर लिया गया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में शिवाला चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान किशोर डूब गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.