मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mughalsarai police arrested a person carrying a reward of rs 25 thousand in the fraud case

Chandauli News:धोखाधड़ी मामले में मुगलसराय पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार.

"मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जमीन खरीद फरोक के मामले में धोखाधड़ी के आरोपी 25 हजार के वांछित को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

8:22 PM, Feb 6, 2026

Share:

Chandauli News:धोखाधड़ी मामले में मुगलसराय पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार.
logo

मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में 25 हजार इनामी आरोपी.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली). 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। मामला जमीन के खरीद फरोख्त से जुड़ा है। 

मुग़लसराय पुलिस के अनुसार वादी बालेश्वर दास वैष्णव निवासी वाराणसी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मौजा कटेसर स्थित भूमि का बैनामा वर्ष 2008 में कराया गया था, जिसमें गवाहों द्वारा फर्जी चौहद्दी दर्शाकर धोखाधड़ी की गई। वर्ष 2024 में जब वादी अपनी जमीन की बाउंड्री कराने पहुंचे, तो उन्हें जमीन देने से इनकार कर दिया गया और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में थाना मुगलसराय पर 2024 में धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कटेसर से 25 हजार के इनामी अभियुक्त रामलोचन यादव (66 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने हिस्से से अधिक भूमि का बैनामा कर दिया था, जो बाद में विवाद का कारण बना। मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला और हेड कांस्टेबल अतुल सिंह शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.