मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mughalsarai police arrested one accused with iron rods and rings for another theft along with arms and bike

Chandauli News: मुगलसराय पुलिस ने असलहा और बाइक के साथ एक और चोरी की लोहे कि सरिया-रिंग के साथ एक आरोपी गिरफ्तार.

“चंदौली में मुगलसराय पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से तमँचा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई, जबकि दूसरे के कब्जे से निर्माणाधीन साइट से चोरी की गई सरिया और लोहे की रिंग बरामद की गई।”

chandauli

8:26 PM, Aug 21, 2026

Share:

Chandauli News: मुगलसराय पुलिस ने असलहा और बाइक के साथ एक और चोरी की लोहे कि सरिया-रिंग के साथ एक आरोपी गिरफ्तार.
logo

मुग़लसराय कोतवाली पुलिस कि गिरफ्त में दोनों आरोपी.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को पकड़ा, जबकि दूसरे आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी की गई लोहे की रिंग और सरिया बरामद की गई।

पहले मामले में पुलिस टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान करौती गेट के पास एक संदिग्ध को रोककर जांच की। उसके कब्जे से एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में बाइक चोरी की पाए जाने पर आरोपी की पहचान सुरेश राम निवासी ओयरचक के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में मुखबिर की सूचना पर ग्राम कटेसर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों से खुर्शीद आलम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए लोहे के सामान को कबाड़ी को बेचने की फिराक में था। उसके पास से 477 छोटी-बड़ी लोहे की रिंग और सात छोटी-बड़ी लोहे की छड़ बरामद हुईं।

विज्ञापन

मुग़लसराय पुलिस के मुताबिक लोहे का सामान कटेसर स्थित निर्माणाधीन साइट से चोरी किया गया था। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.