मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mughalsarai police caught inter district auto lifter gang 5 stolen bikes recovered

Chandauli News: मुगलसराय पुलिस ने पकड़ा अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग, 5 चोरी की बाइक बरामद.

"मुग़लसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से कई जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करेगी।"

chandauli

6:40 PM, May 9, 2026

Share:

Chandauli News: मुगलसराय पुलिस ने पकड़ा अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग, 5 चोरी की बाइक बरामद.
logo

मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में बाइक लिफ्टर गैंग के सदस्य

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय पुलिस को वाहन चोरी करने वाले अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें, सात एंड्राइड मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और नकदी बरामद की है। आरोपी वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर समेत कई जिलों से बाइक चोरी कर बिहार में बेचते थे।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस वीआईपी गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुढेखुर्द के पास तालाब किनारे कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लोटन पाल उर्फ विजय पाल पुत्र हीरालाल पाल निवासी बाग वरियार सेनपुरा थाना चेतगंज वाराणसी, सचिन जायसवाल पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार जायसवाल निवासी सेनपुरा थाना चेतगंज वाराणसी और ऋतिक जायसवाल पुत्र गंगासागर जायसवाल निवासी जलालीपुरा थाना जैतपुरा वाराणसी शामिल हैं।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन, घाट, अस्पताल, बाजार और सुनसान पार्किंग स्थलों से बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे और संख्या बढ़ने पर बिहार ले जाकर औने-पौने दाम में बेच देते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लोटन पाल के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। उसने बताया कि चोरी के दौरान विरोध होने पर लोगों को डराने के लिए वह हथियार रखता था।पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो अन्य साथी बाबू राजभर और शुभम पाल फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुगलसराय थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.