Chandauli News: दिल्ली हत्याकांड के विरोध में मुगलसराय सब्जी मंडी बंद, खटिक समाज का प्रदर्शन.
"घटना के विरोध में मुगलसराय के साथ-साथ रामनगर, चंदौली और वाराणसी की कई सब्जी मंडियों के व्यापारियों ने भी एकजुटता दिखाते हुए बाजार बंद रखा। प्रदर्शनकारियों ने मृतक को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।"
chandauli
8:16 PM, Mar 21, 2026
Share:


मृतक को श्रद्धांजलि देने के लिए शुभ सभा का आयोजन करते सोनकर समाज के लोग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। दिल्ली में होली के दिन हुए तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में खटिक समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को मुगलसराय की सब्जी मंडी पूरी तरह बंद रखकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और शोकसभा का आयोजन किया गया।
बताया गया कि घटना के विरोध में मुगलसराय के साथ-साथ रामनगर, चंदौली और वाराणसी की कई सब्जी मंडियों के व्यापारियों ने भी एकजुटता दिखाते हुए बाजार बंद रखा। प्रदर्शनकारियों ने मृतक को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धरना के दौरान लोगों ने कहा कि यह विरोध न्याय की मांग को लेकर किया जा रहा है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मंडी बंद रहने से आम लोगों को सब्जियों की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि समाज में इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। इस दौरान नारायण प्रसाद सोनकर, बृजमोहन, महेंद्र सोनकर, त्रिलोकी सोनकर, मनोज जायसवाल, राजकुमार, राजेंद्र सोनकर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
